मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस प्रशिक्षण में नहीं बुलाया तो ऊपर तक शिकायत

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के जीतू दीवान ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है, शायद इसीलिए उन्हें पद और प्रशिक्षण से दूर रखा गया। जीतू दीवान…

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के जीतू दीवान ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है, शायद इसीलिए उन्हें पद और प्रशिक्षण से दूर रखा गया। जीतू दीवान ने कहा कि निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में नहीं बुलाया, इसके लिए कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को पत्र लिखा जाएगा और शिकायत भी की जाएगी। दीवान ने कहा कि जिन पर राजनीतिक मुकदमे लगे हैं, पुलिस के डंडे खाए हैं उन समर्पित कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाना चाहिए था, इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत ही होती। गिनती के पदाधिकारियों को बुलाया गया, इनमें कई ऐसे हैं, जिनका अपने बूथ स्तर पर वजूद नहीं है। उल्लेखनीय है कि आलाकमान ने ही इस प्रशिक्षण के लिए निर्धारण किया था कि प्रशिक्षण में कौन-कौन मौजूद रहेंगे उसी आधार पर यह प्रशिक्षण शिविर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लगाया गया और इधर जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आ गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें