शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस प्रदेश के साथ इंदौर में भी उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा

अफेयर कमेटी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कहा तत्काल नई महिलाओं को बनाया जाए अध्यक्ष, सिंघार बोले भाजपा सरकार में 62 लाख कांग्रेसियों पर हुए है प्रकरण दर्ज, राहुल गांधी का दौरा उज्जैन या रीवा में हो सकता है, इंदौर का नाम नहीं

मौजूद नेताओं से कहा कि तत्काल पदाधिकारियों के लिए नए नाम दे दिए जाए और जो नाम दे वे सक्रिय नाम दें और काम कर सके वैसे ही नाम दे। प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश के 55 जिलों में महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने इसके लिए बैठक में मौजूद रीना बौरासी से कहा गया कि पूरे प्रदेश में जहां नियुक्तियां नहीं हुई तत्काल महिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाए, नई महिलाओं को मौका दिया जाए और पुरानी कांग्रेस नेत्रियों को सलाहकार समिति में रख लिया जाए। रीना बौरासी ने बताया कि अभी 22 अध्यक्ष प्रदेश में नियुक्त किए गए हैं, 33 अध्यक्षों की नियुक्ति और की जाना है, जो अब युवा महिला अध्यक्षों की होगी। शोभा ओझा ने राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठाया। उसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने तय किया अब इस अयोध्या के श्रीराम मंदिर चंदा चोरी का मामला प्रदेश के सभी 55 जिलों में उठाया जाएगा और कांग्रेस लगातार राम भक्तों को इस आन्दोलित अभियान से जोड़कर अभियान चलाएगी और आम लोगों को यह बताया जाएगा कि किस तरह से राम मंदिर के नाम पर चढ़ावा चोरी किया गया। नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर 62 लाख प्रकरण दर्ज हुए है हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए मैदान पकड़ना चाहिए। यह आंकड़ा खुद सरकार ने विधानसभा में दिया है। विवेक तन्खा ने कहा कि हम प्रकरण मामले में पूरी विस्तृत जानकारी निकाले और जिन्हें कानूनी मदद चाहिए उन कांग्रेसियों को मदद दें। कुल मिलाकर कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर कमेटी में संगठन मजबूती के रूप दिखे और जिस तरह से महिला कांग्रेस में युवा महिलाओं की नियुक्ति की मांग हुई, उससे लगता है कि अब कांग्रेस का फोकस युवाओं पर अधिक रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें