सांवेर विधानसभा के शहरी वार्ड 37 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने खराब सड़कें, फूटी ड्रेनेज और बंद स्ट्रीट लाईट की समस्या पर तुलसी नगर में रहवासियों की मौजूदगी में प्रदर्शन कर निगम को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया और समस्याओं के स्थाई समाधान की मांग भी की गई। विपिन वानखेड़े, चिन्टू चौकसे, अमन बजाज, विक्रमसिंंह सचान, दीपू ठाकरे, राजा गोस्वामी, राहुल गुलाने, वैशाली जाधव, विकास नंदवाना मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




