कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप पर कल विधानसभा 3 के वार्ड 58 की ओर से कांग्रेस नेताओं के नाम एक पाती लिखी गई, जिसमें वार्ड 58 के आगामी चुनाव में स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को टिकिट देने और विवादित परिवार से टिकिट से बचने की अपील की गई है। यह भी कहा गया कि जो सामाजिक सौहार्द्र रख सके और आगामी चुनाव में जीत सके, जिस पर प्रकरण दर्ज नहीं हो अभी टिकिट में परिवारवाद नहीं चले। अगर परिवारवाद में टिकिट दिया जाता है तो भाजपा को मौका मिलेगा। भाजपा ने वैसे भी अभी मौका पाकर कई नाम तथाकथित बढ़ा दिए हैं, जिससे भी इस वार्ड में कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं है और भाजपा आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी की छवि बिगाड़ सकती है और दुष्प्रचार भी कर सकती है। इसलिए किसी नए व्यक्ति को कांग्रेस चुनाव में उतारे। ऐसे को टिकिट दें, जिससे भाजपा को बोलने का मौका नहीं मिले।
परिवारों, इंटक परिवार और कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी,
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




