मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस नेताओं ने गाए देशभक्ति गीत, आज सुबह ध्वजारोहण

शहर और जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर निर्वाणा होटल में आज दूसरे दिन भी जारी है। कल अलग-अलग सत्रों में आयोजन के के बाद शाम को भोजन का…

शहर और जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर निर्वाणा होटल में आज दूसरे दिन भी जारी है। कल अलग-अलग सत्रों में आयोजन के के बाद शाम को भोजन का आयोजन हुआ और उसके बाद करीब रात 9.15 बजे गीत-संगीत का आयोजन चला। कांग्रेसियों ने देशभक्ति और यारी दोस्ती पर गीत गाये। चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े ने एक साथ गाना गया, तो शैलेष गर्ग ने भी दोस्ती का गीत गुनगनाया। दोनों संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल और डॉ. दौलत पटेल गानों पर नृत्य करते देखे गए। कई कांग्रेसी भी नृत्य में साथ देते दिखे। कार्यक्रम में करीब 10 मंडलम अध्यक्ष कारणवश नहीं पहुंचे थे, सारे ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। रात को कई कांग्रेस नेता जिन्हें होटल रूकना था वे वहीं रुके और जिन्हें घर जाना था वह घर चले गए। आज सुबह करीब 7.15 बजे झंडावंदन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें उपस्थिति कम नजर आई। कई कांग्रेस नेता घर तैयार होने भी चले गए थे। विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कल सेशन लिया था। कल भी भाजपा के जासूसों ने जासूसी की कोशिश की। इधर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कल बहुत ज्यादा सफलता जासूसों को नहीं मिली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें