वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे विधानसभा 5 के वार्ड 49 से जुड़े रहे,साथ में सामाजिक कार्य में संलग्न रहे महेश बौरासी की पुण्यतिथि पर कल अम्मा काम्पलेक्स कनाड़िया रोड पर श्रद्धांजलि सभा और भोजन पैकेट वितरण का आयोजन किया गया। बेटी मोनिका बौरासी, अभिषेक बौरासी, सीमा बौरासी ने अपने पिता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कराया। महेश बौरासी के चित्र पर पुष्पांजलि भी की गई। वहीं भोजन पैकेट के वितरण का सेवाकार्य भी किया। महेश बौरासी भी अपने जीवनकाल में सेवाकार्य में लगे रहे थे। अब उनका परिवार भी सेवाकार्य में लगा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाशंकर रायकवार, सुनील यादव, रमेश बौरासी, बसंत बोरकर, परमानंद जोशी, अशोक सम्राट, चंदू झमेले, विकास सोलंकी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में महेश बौरासी और परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। अभी परिवार और बेटी- बेटे महेश बौरासी की स्मृति में भी सेवाकार्य कर रहे हैं उसकी जानकारी भी दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




