सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस नेता ने लगाया सिख समाजजनों के साथ मिलकर शिविर

400 से अधिक लोगों की जांच, चश्मों का भी वितरण

कांग्रेस नेता सन्नी राजपाल ने गुरुद्वारा दशमेश दर्शन, बैराठी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में सिख समाजजनों के अलावा कांग्रेस नेता भी जांच कराने पहुंचे। राजपाल ने कहा कि 450 लोगों की आंखों की जांच की गई, 250 लोगों को चश्में वितरित किए गए। अब चिह्नित किए मोतियाबिंद लोगों के ऑपरेशन न्यूनतम शुल्क पर कराए जाएंगे। सिख समाज के वरिष्ठजनों से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठजन भी इस शिविर में पहुंचे थे।

इस्तकबाल किया। सज्जनसिंह वर्मा, अभय वर्मा, हरपाल मोनू भाटिया, विपिन वानखेड़े, दिलीप राजपाल, गिरीश चितले, मनजीतसिंह राजपाल, प्रितपालसिंह भाटिया, रघुवीरसिंह खनूजा, सतवीरसिंह छाबड़ा, देवेंद्रसिंह यादव, देवेंद्रसिंह गांधी, मोनू बग्गा, रविंद्रसिंह माखीजा, शैलेंद्रसिंह राजपाल, जगदीश जांबेकर, बबलू बेजोड़, गणेश वर्मा, हन्नी राजपाल, हीरालाल कनाड़े सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें