मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस नेता ने की खराब रोड की शिकायत

न.प्र.)। विधानसभा 4 के वार्ड 70 के आदर्श इन्दिरा नगर, पंचमूर्ति नगर, पुराने प्रफुल्ल टाकीज वाला रोड जगह-जगह से उखड़ गया है, तीन माह से लोग परेशान है और एक…

न.प्र.)। विधानसभा 4 के वार्ड 70 के आदर्श इन्दिरा नगर, पंचमूर्ति नगर, पुराने प्रफुल्ल टाकीज वाला रोड जगह-जगह से उखड़ गया है, तीन माह से लोग परेशान है और एक माह से चल रही बारिश के समय खराब रोड पर पानी भरा रहता है और जब वाहन निकलते हैं तो उसका पानी इधर-उधर उड़ता है, जिससे विवाद की स्थिति बनती है, स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और काम पर जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। राजेश जोशी ने बताया कि इस मामले में नगर निगम, झोन, मुख्यालय के साथ भोपाल भी शिकायत की गई है, लेकिन रोड पर गड्ढे भरने और पेंचवर्क करने का कोई काम नहीं किया जा रहा है। जल्द ही कांग्रेस अब आन्दोलन करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें