दिग्विजय सिंह भले ही सांसद अभी इस बार नहीं है, लेकिन इस राज्यसभा चुनाव के पहले वे सांसद रहे और वर्ष 2025–26 की सांसद निधि से चंदननगर के कब्रिस्तान मुख्य मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की थी। अब दिग्विजय सिंह के खास नासिर खान और बांक पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल, कब्रिस्तान के इमामुद्दीन तिगाला सहित अन्य की मौजूदगी में इस रोड के निर्माण का शुभारंभ किया गया। दिग्विजय सिंह ने सांसद रहते इस रोड की अनुशंसा की थी और निधि भी पास की थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




