शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस की बैठक में सहप्रभारी ने पूछ लिया पदाधिकारी को क्या दिए दायित्व

एक के बाद एक दो हुई बैठक त्योहारों के कारण भीड़ रही कम

प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू के निर्देश पर शहर कांग्रेस ने इंदौर प्रभारी बाला बच्चन की मौजूदगी में कल दो बैठक आयोजित की। पहली बैठक समन्वय समिति की हुई और दूसरी बैठक शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की आयोजित की गई। अलग- अलग समय पर यह बैठकें आयोजित की गई। बैठक में चिंटू चौकसे, संजय बाकलीवाल, दीपू यादव, शैलेष गर्ग, इम्तियाज बेलिम, देवेन्द्रसिंह यादव, ठाकुर जितेन्द्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे। कल सावन सोमवार होने और पूर्व मंत्री के जन्मदिन होने के साथ अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यों के चलते कल दोनों ही बैठकों में उपस्थिति कम नजर आई। खासतौर से पदाधिकारियों की बैठक में तो आधी ही उपस्थिति की बात बताई गई। अखिल भारतीय कांग्रेस ने पिछले माह परिपत्र जारी कर प्रदेश के साथ सभी शहर-जिलों को निर्देशित किया गया था कि जो भी पदाधिकारी नगर-जिला में बनाए गए हैं और विधानसभा से लेकर ब्लॉक और मंडलम स्तर पर बनाए गए हैं उनको क्या-क्या दायित्व दिया गया है और दायित्व देने के बाद उन्होंने क्या-क्या काम किया है उसी परिपत्र के तारम्य में प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू ने शहर कांग्रेस से पदाधिकारियों के दायित्व का हिसाब मांग लिया। इस पर कहा गया कि अभी पदाधिकारियों को दायित्व का बंटवारा नहीं हुआ है। इस पर उषा नायडू ने कहा कि मैं अगली बार जब बैठक लूं तब सभी के दायित्व की जानकारी मुझे होना चाहिए। नायडू की सख्ती से कांग्रेस के जिम्मेदार हतप्रभ थे। उपस्थिति कम होने पर भी नायडू ने सवाल किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें