जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, सफदर नकवी, शेख समीर, नियाजउद्दीन अंसारी, महबूब खान, नरेंद्र अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर- मंतर सहित देश के अन्य जगह पर छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लाठीचार्ज किया गया। अब इस मुद्दे को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उठाया उसी के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




