मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस आज मनाएगी एक लाख रजिस्ट्रेशन पर जश्न

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैंं उनमें रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख को…

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैंं उनमें रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया। एक लाख के आंकड़ा पार करने पर आज शहर और जिला कांग्रेस शाम 7 बजे जश्न भोलाराम उस्ताद मार्ग भंवरकुआं- विष्णुपुरी क्षेत्र में मनाएगी। आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण भी किया जाएगा और ढोल ढमाके भी बजाए जाएंगे। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं, कई छात्रावास भी हैं और किराए के मकान में भी बाहर से आए छात्र रहते हैं। कोशिश की जा रही है कि इन छात्रों का समावेश भी इस जश्न में हो।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें