शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस नेताओं ने कहा-दिल्ली जाने से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

श्री राहुल गांधी 12 अक्टूबर को दिल्ली में धरने पर बैठने के आव्हान पर दिल्ली जा रहे युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से हिरासत…

कांग्रेस नेताओं ने कहा-दिल्ली जाने से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

श्री राहुल गांधी 12 अक्टूबर को दिल्ली में धरने पर बैठने के आव्हान पर दिल्ली जा रहे युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया। सरफराज अंसारी, देवेन्द्रसिंह यादव, रोहित जोशी, विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि युवक कांग्रेस विधानसभा तीन के अध्यक्ष दानिश खान अपने साथ आकाश निजामपुरकर, सचिन यादव, जितेन पाटिल, प्रतीक मित्तल, सावन सिलावट सहित अन्य कांग्रेसियों के साथ दिल्ली निकल रहे थे और इन्हें आज सोमवार दिल्ली में धरने में शामिल होना था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सभी कार्यकर्ताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठने वाले थे उसके पूर्व पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार कर लिया गया और दिल्ली जाने से रोका गया और थाना पंढरीनाथ पर गिरफ्तार कर बैठाया गया। आरोप लगाया है कि इस तरीके की गिरफ्तारी कर भाजपा की सरकार डर गई है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विरोध का सबको अधिकार है मगर जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार देश भर में आंदोलन हो रहे हैं उससे घबराई हुई है। आरोप लगाया है कि जिस तरीके से आंदोलन करने वाले दिल्ली कूच कर रहे हैं उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में इंदौर सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों को गिरफ्तार किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2