इंदौर लोकसभा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु यादव के पिता जगजीवन यादव का कल निधन हो गया। शवयात्रा कल निवास से निकालकर मुक्तिधाम पहुंची, जहां बड़ी संख्या में यादव समाजजन और कई कांग्रेस नेता व अन्य समाजजन भी शामिल हुए। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उठावना कल 23 सितम्बर को दोपहर 3 से 4 बजे तक प्रीतम दास सभागृह, सिंधी कॉलोनी में होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




