सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं के बयान पर आपत्ति जताई

मसूदी ने कहा-मातृशक्तियों का अपमान इन्हें सत्ता से उखाड़ फेकेंगी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शेख शाकिर मसूदी ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि इन दिनों खासतौर से महिलाओं के अपमान करने की होड़ लगाए हुए है। मसूदी ने कहा कि भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा मुस्लिम महिलाओं के लिए गरबे मे हमारे घोड़े तैयार है तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी ही पार्टी की पार्षद संध्या यादव के बारे में कहते है कि संध्या दीदी की चौड़ाई बढ़ गई हैं अब महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर कह रही है कि हर साल गरबों के बाद साढ़े चार लाख हिन्दू युवतियां भाग जाती है। मसूदी ने कहा कि भाजपा पहले महिलाओं के सम्मान की बात करती थी अब भाजपाइयों द्वारा खुले मंच से महिलाओं को अपमानित करना उनका हर दिन का काम बन गया है। मातृशक्ति के बारे इस तरह का व्यवहार भाजपाइयों की खराब मानसिकता को उजागर करता है। इसी लिए कहा जाता है विनाश काले विपरीत बुद्धि यही हाल भाजपा के लोगो का हो चुका है और यही इनका अहंकार अब जगजाहिर हो चुका है। आगामी विधानसभा लोकसभा चुनावों में यही मातृशक्ति इन्हें सत्ता से उखाड़ फेकेंगी। उक्त पूर्ण जानकारी कांग्रेस नेता शेख शाकिर मसूदी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें