सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर दलित विरोधी आरोप

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सामाजिक समरसता का स्वांग रच रही है और दूसरी ओर भाजपा सरकार से लेकर निगम परिषद तक में…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सामाजिक समरसता का स्वांग रच रही है और दूसरी ओर भाजपा सरकार से लेकर निगम परिषद तक में दलित वर्ग के जनप्रतिनिधि की आवाज रोकी जा रही है। दलित समाज से जुड़े पार्षद जीतू यादव- जाटव की भाजपा में एंट्री तो कर दी गई लेकिन उन्हें अभी महापौर ने रणनीति के तहत एमआईसी से दूर रख दिया और एमआईसी का दसवां विभाग दूसरे एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान को दे दिया। वहीं भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने भी दलित महिला वर्ग का अपमान किया। चौरसिया ने कहा कि यह भाजपा की कैसी समरसता है। भाजपा का दलित विरोधी चेहरा फिर बेनकाब होने की बात भी चौरसिया ने कही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें