लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर आ रहे हैं और कांग्रेस लगातार बड़े रजिस्ट्रेशन होने का दावा कर रही है। इधर, कांग्रेस बैठक के दौर भी कर रही है और रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदारियां भी दे रही हैं। शहर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग ने दावा किया कि उन्होंने शहर के 500 ऑटो रिक्शा पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रचार होर्डिंग लगाए हैं। प्रचार के लिए बड़ा धन कोषाध्यक्ष ने खर्च किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




