शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शिविर में पहुंचे एआई से लेकर राम मंदिर चंदा चोरी तक की भी हुई चर्चा

चौधरी का उद्बोधन काफी लम्बा था उस दौरान कई कांग्रेसियों की आंखें बंद नजर आई। एआई से लेकर राम मंदिर के चंदा चोरी के बारे में भी कांग्रेसियों को बताया…

चौधरी का उद्बोधन काफी लम्बा था उस दौरान कई कांग्रेसियों की आंखें बंद नजर आई। एआई से लेकर राम मंदिर के चंदा चोरी के बारे में भी कांग्रेसियों को बताया गया, जिससे वे आगे रणनीति बनाकर एआई का उपयोग करें, आम जनता को राम मंदिर के चंदा चोरी की जानकारी दें। प्रशिक्षण देने वाले महेन्द्र जोशी का सम्मान किया गया। कल दोपहर का भोजन प्रशिक्षणार्थियों के लिए था, लेकिन कल शाम का दाल-बाफला का भोज प्रशिक्षणार्थियों के अलावा कुछ और कांग्रेसियों के लिए भी किया गया था। कुछ बड़े नेता भी बाहर से आए थे वे भी मौजूद रहे। इस

से मिला हुआ कांग्रेसी। कल शाम दाल-बाफला भोजन के समय भी कांग्रेसी पहुंचे थे और उन्होंने यहां पेटपूजा की। विपिन वानखेडे, सत्यनारायण पटेल, राधेश्याम पटेल, सदाशिव यादव, मोतीसिंह पटेल, सोनिला मिमरोट, दिनेश मल्हार, शैलेष गर्ग, दीपू यादव, दौलत पटेल, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम, अनवर दस्तक, रफीक खान, सादिक खान एवं कई पार्षद भी पहुंच गए।

स्लीपर सेलवाला कभी भी कांग्रेस से बाहर जा सकता है -पटवारी

जासूसों को कुछ नहीं मिला- इन दिनों कांग्रेस के गांधी भवन में जासूसी छाई हुई है, कांग्रेसी भी जासूस ढूंढ रहे हैं। कांग्रेसी सूत्रों का मानना है कि इन जासूसों को भाजपा को देने के लिए ऐसा कुछ मुद्दा नहीं मिला क्योंकि भाजपा से जुड़े कुछ लोग चाहते थे कि मुद्दा मिले और उसे मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खिया बना सके। उन जासूसों ने अपने साथियों को फोन भी लगाया था। कुछ हो तो बता दो। इधर इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्लीपर ने सेलवाला मुद्दा भी उठाया, यह मुद्दा राहुल गांधी भी उठा चुके हैं, पटवारी ने कहा कि स्लीपर सेलवाला कभी भी कांग्रेस से बाहर जा सकता है, यानि जासूस या भाजपा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें