शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस की जगह अभी भी तय नहीं और आंकड़ा एक लाख का बताना शुरू किया

जहां रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं वहां स्पष्ट नहीं दिख रहा है कि कितना हुआ है आंकड़ा

इंदौर। छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को किया जाना है। यह आयोजन कहां और कितनी भीड़ के साथ होगा यह अभी तय नहीं है जबकि शहर और जिला कांग्रेस दावा कर रही है कि एक लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। छात्रों की गूंज वेबसाइट पर जहां रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं वहां इंदौर के आयोजन को लेकर स्पष्ट रूप से यह नहीं दिख रहा है कि कितने रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कई कांग्रेसियों से लेकर भाजपाई भी रजिस्ट्रेशन की संख्या को खंगाल रहे हैं, लेकिन शहर और जिला कांग्रेस न जाने कौन सी वेबसाइट से आंकड़ा खंगाल रही है। पहले ही दिन 30 से 35 हजार और दो दिन बाद 70 हजार और अब एक लाख का आंकड़ा रजिस्ट्रेशन होने का कांग्रेस ने बता दिया। इधर कुछ भाजपाइयों और छात्र नेताओं का कहना है कि कांग्रेस बेवजह गलत आंकड़ा बताकर भ्रमित कर रही है, जबकि वेबसाइट पर ओवरऑल आंकड़ा लाखों में बताया जा रहा है। आज भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एक लाख रजिस्ट्रेशन का दावा कर शाम को भोलाराम उस्ताद मार्ग पर जश्न का ऐलान किया है। इधर कुछ कांग्रेसियों का कहना है कि अभी तक वरिष्ठ नेता और अन्य छोटे कांग्रेस नेता तक रोड पर रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं उतरे हैं। कुछ मीटिंगों के दौर हुए हैं और उसमें ही एक लाख का दावा किया जा रहा है जो सही है या गलत इसकी पुष्टि भी वेबसाइट नहीं कर रही है। कुल मिलाकर इस आयोजन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को वार्ड स्तर के नेताओं के साथ उतरकर रजिस्ट्रेशन करवाना होंगे। भाराछासं और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी भी अभी बड़े रूप में छात्रावास, कॉलेज पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराते दिखे। भाजपाइयों ने तो यहां तक तंज कस दिया कि अगर एक लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं तो उसका डाटा भी उपलब्ध कराना चाहिए। भाजपाइयों ने यह भी तंज कसा कि अभी तो जगह ही तय नहीं हुई कि कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम कहां करेगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने नेहरू स्टेडियम के लिए ना कर दिया है। उसके बाद रविवार को कलेक्टर शिवम वर्मा से रेसीडेंसी पर चुनिंदा कांग्रेसियों ने मुलाकात की और कुछ जगह के लिए कलेक्टर से स्वीकृति मांगी थी। कलेक्टर ने 24 घंटे का समय दिया था। वह समय भी आज दोपहर को 48 घंटे का पूर्ण हो जाएगा। जहां भी कार्यक्रम होना है कांग्रेस को वॉटरप्रूफ पांडाल और राहुल गांधी की सुरक्षा के मुताबिक तैयारी कर कुर्सियां भी लगाना होगी। जिस तरह कांग्रेस एक लाख रजिस्ट्रेशन का दावा अभी तक कर रही है और चिंटू चौकसे ने तो 5 लाख से ऊपर रजिस्ट्रशन का दावा भी कर दिया है तो इतनी ही कुर्सियां भी कांग्रेस को लगाना होगी जो आसान नहीं है। कांग्रेसी ही एक प्रश्न और कर रहे हैं कि जिनके रजिस्ट्रेशन होंगे वे कांग्रेस परिवार के नहीं है, वे कहां रहते हैं, वे कार्यक्रम स्थल तक कैसे आएंगे, उनके आने जाने की व्यवस्था क्या होगी या उनके लिए कांग्रेस अलग अलग चौराहों पर वाहनों की व्यवस्था करेगी क्या इन सबकी स्वीकृति भी कांग्रेस को पुलिस और प्रशासन से इसलिए लेना होगी कि राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए भी नियम कायदे हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है कि कांग्रेस यह बताए कि किस जगह रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा इंदौर आयोजन के लिए दिखाई दे रहा है और किस आधार पर कांग्रेस आज जश्न मना रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें