सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस प्रभारी लेंगी आज तीन बैठक

राहुल गांधी से छात्रों की गूंज में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों को नहीं मिलाने की नाराजगी के अलावा राहुल गांधी के आयोजन में लगी टीम को भी राहुल गांधी…

राहुल गांधी से छात्रों की गूंज में ब्लॉक अध्यक्षों और मंडलम अध्यक्षों को नहीं मिलाने की नाराजगी के अलावा राहुल गांधी के आयोजन में लगी टीम को भी राहुल गांधी से नहीं मिलाने की नारजगी के बीच आज प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक तीन बैठकें ले रही है। ब्लॉक, मंडलम, पदाधिकारी और समन्वय समिति की यह बैठकें होगी। देखना होगा कि आज कितने पदाधिकारी और समिति सदस्य पहुंचते हैं। कितनी नाराजगी दिखाते हैं। ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में सीधे निशाने पर उषा नायडू ही थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें