सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस ने दोपहर से शाम और रात को भी रखा है भोजन

छात्रों को नहीं हो परेशानी इसलिए रीजनल पार्क के समीप किया भोज आयोजन

प्रदेश कांग्रेस और शहर कांग्रेस के साथ जिला कांग्रेस ने मिलकर आज रीजनल पार्क के समीप छात्रों के लिए दोपहर से शाम 5 बजे तक भोजन का आयोजन रखा है और उसके बाद कार्यक्रम समाप्त होते ही फिर कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और कांग्रेसियों के लिए भोजन का आयोजन रखा है। कांग्रेसी सूत्र बता रहे हैं कि 25 हजार से अधिक का भोजन रखा गया है। इस भोजन में दो मीठे और दो नमकीन के अलावा सब्जी-पूड़ी भी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें