कांग्रेस अब आज से पूरा ध्यान तैयारियों पर लगा रही है। हर वार्ड में दो बस छात्रों को लाने के लिए और साथ में कुछ नेताओं को फोर व्हीलर पर भी जिम्मेदारी दी गई है। अब कांग्रेस का ध्यान रजिस्ट्रेशन के अलावा छात्रों को लाने और खासतौर से उनके टाइम टेबल पर है कि छात्र राहुल गांधी के रीजनल पार्क मैदान के सामने पहुंचने के पहले पहुंच जाए। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पदाधिकारी और नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




