मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस के आज भी आयोजन

19 सितम्बर को छात्रों की गूंज में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम है उसे लेकर कांग्रेस ताकत से लगी हुई है। आज विधानसभा 2 में भी बैठक लेने…

19 सितम्बर को छात्रों की गूंज में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम है उसे लेकर कांग्रेस ताकत से लगी हुई है। आज विधानसभा 2 में भी बैठक लेने विधायक बाला बच्चन पहुंचेंगे। चिन्टू चौकसे, राजेश चौकसे, राजू भदौरिया, अमित पटेल सहित अन्य मौजूद रहेंगे। वहीं आज कांग्रेस ने शाम को भोलाराम उस्ताद मार्ग पर चाय का आयोजन भी रखा है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का कॉलेज और कोचिंग सेंटर पहुंचकर छात्रों से चर्चा कार्यक्रम आज भी जारी रहेगा। इधर कांग्रेसनेत्री शोभा ओझा भी कुछ कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों से चर्चा करेगी। जिला कांग्रेस भी अपनी चारों विधानसभाओं में अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस आयोजन से विपिन वानखेड़े, डॉ. दौलत पटेल सहित अन्य जुड़े हुए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें