इंदौर नगर निगम के विधानसभा 3 से जुड़े दो वार्ड 58 और 60 में उपचुनाव की घोषणा का बिगुल बज चुका है। इधर कांग्रेस के लिए दोनों ही वार्डों में अपने उम्मीदवार जुटाने की चुनौती है। इधर भाजपा इनमें से सीट जीतने की जुगत में लगी है कि किस तरह भाजपा से जुड़े किसी को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर चुनाव में सेंध लगाई जा सके। कांग्रेस के लिए जहां चुनाव जीतने की चुनौती है वहीं 12 सितम्बर को राहुल गांधी का इंदौर में कार्यक्रम है और कांग्रेसी उसमें जुटे हुए हैं। इधर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद 15 सितम्बर को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है। कांग्रेस को 13 और 14 सितम्बर में अपने दोनों प्रत्याशियों की घोषणा करना होगी तभी प्रत्याशी 15 सितम्बर को नामांकन दाखिल कर पाएंगे। दावेदारों ने मतदाता सूची खंगालना शुरू कर दी है। भाजपा भी अपने समर्थक मतदाताओं को खंगालने का काम कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




