सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस ने की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे कल शाम राजवाड़ा हादसे में घायल से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों से मुलाकात की और उसके बाद मीडिया से चर्चा में चौकसे ने…

कांग्रेस ने की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे कल शाम राजवाड़ा हादसे में घायल से मिलने एमवाय अस्पताल पहुंचे। वहां घायलों से मुलाकात की और उसके बाद मीडिया से चर्चा में चौकसे ने कहा कि सुगम परिवहन बस सेवा में खटारा बस शुरू की गई। इन बसों के कारण मौत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके कारण कल राजवाड़ा पर खटारा बस ने दो की जान ले ली और एक को घायल कर दिया। भीड़ भरे इलाके में इस तरह की खराब बसों का संचालन आगे भी जानलेवा हो सकता है। शासन की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल भी चिन्टू चौकसे ने किए। चौकसे ने कहा कि जनता की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए, घायलों के इलाज होने के बाद उन्हें भी राहत के 50-50 लाख रु. की मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजवाड़ा पर घटना के समय स्पाट पर ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, दूसरे घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।

कांग्रेस ने की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें