सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस की सहप्रभारी द्मषा नायडू कल लेंगी बैझक

4 घंटे में तीन बैठक गांधी भवन में बुलाई

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कई ब्लॉक अध्यक्ष कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे और राहुल गांधी से भी नहीं मिल पाए थे। इस कारण उनकी नाराजगी थी और कुछ दिनों के अंतराल से करीब डेढ़ दर्जन ब्लॉक अध्यक्षों ने जंजीरवाला चौराहा पर बैठक आयोजित कर सीधा मोर्चा प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू के खिलाफ खोला था। उस बैठक के दौरान उषा नायडू का वीडियो कॉल भी ब्लॉक अध्यक्षों के पास पहुंचा था और उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बैठक भी आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों की होना थी जो नहीं हुई। उस दिन नायडू ने कहा था कि मैं जल्द इंदौर आकर आपकी बात सुनूंगी। उस घटना के बाद उषा नायडू कल रविवार को इंदौर आकर चार घंटे में तीन बैठक ब्लॉक- वार्ड अध्यक्ष और प्रभारी की दोपहर एक बजे से और फिर दोपहर 3 बजे शहर कांग्रेस पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यकारिणी को एवं रविवार शाम को 4 बजे समन्वय समिति की बैठक बुलाई गई है जो 5 बजे के बाद तक चलेगी। इस बैठक की जानकारी गांधी भवन से देना शुरू कर दी गई। इस पर कांग्रेसियों की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है। कुछ का कहना है कि ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक अलग होना चाहिए, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मंडलम अध्यक्ष और वार्ड प्रभारियों की बैठक बुलाई है जो गलत है। कुछ का कहना रहा कि रविवार को बैठक नहीं होना चाहिए तो कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि श्राद्ध पक्ष चल रहा है और किसी न किसी के यहां श्राद्ध रहता है और अगर कोई श्राद्ध के कारण नहीं आया तो ब्लॉक अध्यक्षों की गत जंजीरवाला बैठक से इस मीटिंग से जोड़ दिया जाएगा। तो कुछ कांग्रेसी बोले कि हम राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लगातार छात्रों से संवाद, छात्रों से मिलने और उनका रजिस्ट्रेशन में लगे थे। वहीं उसके बाद वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे में कांग्रेसी लग गए थे और अभी सारे मुद्दे खत्म हो चुके हैं। किस बात के लिए बैठक बुलाई जा रही है। वह भी श्राद्ध पक्ष और रविवार को बुलाई जा रही है। कुछ बोले कि नगर निगम चुनाव में अभी 10 माह की देरी है, इसलिए अभी बैठक का ही कोई संगठनात्मक तुक नहीं है। जो भी हो अभी तो कल उषा नायडू की मौजूदगी में शहर कांग्रेस ने तीन बैठकें मैराथन लगातार दोपहर से शाम तक के लिए बुलाई है। देखना होगा कि कितने पदाधिकारी पहुंचते हैं। कुछ यह भी बोले कि राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज को 13 दिन हुए हैं तो वोट चोर गद्दी छोड़ को अभी दो ही दिन हुए हैं, इसलिए बैठकों से राहत मिलना चाहिए। कुछ बोले कि क्या ब्लॉक अध्यक्ष के विद्रोह पर राजनीतिक मरहम लगाने के लिए बैठक हो रही है। इसके पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे बोल चुके हैं कि प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी को इंदौर में 15 दिन रहकर संगठन मजबूत करने में सहयोग देना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें