शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पारूल माहेश्वरी का पदभार

शहर कांग्रेस ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पारूल माहेश्वरी का पदभार ग्रहण गांधी भवन में कराया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर…

शहर कांग्रेस ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पारूल माहेश्वरी का पदभार ग्रहण गांधी भवन में कराया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर और चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी पीड़ितजनों की सेवा का दायित्व संभाले। भाजपा सरकार की चिकित्सा सेवा की घोषणाएं भी झूठी साबित हो रही है। इसी कारण स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए पीड़ित भटकने को मजबूर है। गांधी भवन में मौजूद चिकित्सकों से सेवा का आह्वान किया गया। अध्यक्ष डॉ. पारूल माहेश्वरी ने प्रकोष्ठ के शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों वितरित किए और डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि हम सेवाओं के माध्यम से आम लोगों को को नियुक्ति पत्र भी पारूल अपनी कांग्रेस संगठन से जोड़ेंगे और ज्यादा से ज्यादा चिकित्सक भी कांग्रेस से जुड़े उसके प्रयास भी करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य पंडित ने भी उद्बोधन दिया। संगठन महासचिव संजय बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग, इम्तियाज बेलिम, तान्या अवस्थी के अलावा चिकित्सकों में डॉ. एम.एस. जोशी, डॉ. रोहितसिंह, डॉ. वर्षा पटेल, डॉ. दीपक तायडे, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. लोकेश गरासिया, डॉ. रितेश विश्वकर्मा, डॉ. नीमिश नांदेचा, डॉ. मजहर अली, डॉ. नाजिया अमीन, डॉ. रोहित यादव, डॉ. इम्तियाज अंसारी, डॉ. दीपम यादव, डॉ. रामगुलाम राजदान, डॉ. मोहम्मद कबीर सहित उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें