शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी रहेगी तय

दिल्ली आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी ने जारी किया पत्र

भी लिया जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी पदाधिकारी बिना स्पष्ट कार्य और जिम्मेदारी के ना रहे, हर पदाधिकारी के कार्य की नियमित समीक्षा हो। एक और दिशा निर्देश भी दिए गए कि 10 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से जिला, ब्लॉक और मंडलम स्तर की सम्पूर्ण पदाधिकारी तय कर कार्य विभाजन भी किया जाए और उसकी सूची प्रदेश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस को भी भेजी जाए। साथ ही स्पष्ट निर्देश यह भी दिए गए हैं कि 10 सितम्बर की समय सीमा में अगर शहर और जिला कांग्रेस इकाई कार्य पूर्ण नहीं करती है या कार्य विभाजन नहीं किया जाता है और जिम्मेदारी का निर्धारण भी नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित अध्यक्ष से कारण भी पूछे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहली बार कांग्रेस में नीचले स्तर तक जवाबदारी तय होने के बाद उनका लेखा-जोखा और हिसाब-किताब भी मांगा जा रहा है, यह निर्देश कल कांग्रेस के पास हरीश चौधरी ने भिजवाए, इधर आज भोपाल में कांग्रेस अफेयर कमेटी की बैठक हरीश चौधरी, जीतू पटवारी ले रहे हैं, जिसमें भी अगले एक माह के काम का केलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन सभी शामिल होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें