मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस की चेतावनी, बिना नेताओं के बताए थाना नहीं जाए

जब भी पुलिस बुलाए तब सूचना के बाद कुछ को साथ ले जाए

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव और राजीव विकास केन्द्र के नितिश भारद्वाज, जौहर मानपुरवाला ने बयान जारी कर कहा कि कोई भी कांग्रेसजन के पास अगर पुलिस थाना आने की सूचना आती है, तो वे सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं को इसकी सूचना दें और कुछ कांग्रेस साथियों को साथ लेकर ही जाए। यादव, भारद्वाज, मानपुरवाला ने कहा कि पुलिस इन दिनों भाजपाइयों के इशारे पर कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। पहले भी कांग्रेस नेता बादशाह मिमरोट को थाना पर दो दिन बैठाए रखा और अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को पौने 7 घंटे तक थाना पर पूछताछ के नाम पर बैठाए रखा। पूछताछ के नाम पर भाजपा नेता दबाव बनवाकर पुलिस के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। इसलिए अब किसी भी थाना पर कांग्रेसजन नहीं पहुंचे और जाए तो सूचना और कांग्रेसियों को लेकर ही पहुंचे और थाना जाने के पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी जानकारी डाल दी जाए और जो साथी बाहर है वे संबंधित जानकारी भी कांग्रेस ग्रुप में डालते रहे और नेताओं को बताते रहे, जिससे जरूरत पड़ी तो थाना पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंच सके और अपे साथी की मदद कर सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें