प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पोलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों, मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में आज भोपाल में महत्वपूर्ण बैठक पोलिटिकल अफेयर कमेटी की की जा रही है।
इस बैठक में बुलाया तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी था, लेकिन दिग्विजय सिंह विदेश में हैं और कमलनाथ बीमार है इसलिए कमलनाथ की जगह इस बैठक में नकुलनाथ शामिल हो रहे हैं। बैठक के लिए अधिकांश नेताओं का कल से ही भोपाल पहुंचना शुरू हो गया था। कांग्रेस के प्रथम दौर के संगठन सृजन अभियान के बाद अब दूसरे दौर का अभियान भी कांग्रेस शुरू कर रही है। आज की बैठक में आगामी एक माह तक के मुद्दों पर चर्चा कर कई धरना, प्रदर्शन, विरोध आयोजन की रणनीति भी कांग्रेस बना रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर कमेटी में इंदौर का मुद्दा भी उठेगा, जिसमें पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को परेशान करने का मामला भी है। जीतू पटवारी के परिजनों को विगत एक माह से लगातार पुलिस प्रकरण में उलझाने के लिए बुला रही है, बयान ले रही है। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को भी पंढरीनाथ पुलिस ने करीब 7 घंटा थाना पर बयान के लिए बैठाए रखा। वहीं निगम में नेताप्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और उनके भाई को भी पुलिस ने थाना पर रोका था। एक माह का कैलेण्डर आज कांग्रेस तैयार करेगी। पहले दौर में विधानसभा स्तर से लेकर ब्लॉक और मंडलम से लेकर बूथ की रणनीति कांग्रेस ने तैयार की थी। पहले दौर में जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्तियां उसी आधार पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई थी। अब कांग्रेस का एक माह का कैलेण्डर आज तैयार होगा, जिसकी जानकारियां कल से शहर-जिला कांग्रेस अध्यक्षों को देना शुरू की जाएगी और उसी आधार पर अब धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन, बैठक, नियुक्तियों के दौर चलेंगे। न.प्र.)। पूर्व विधायक अश्विन जोशी के निधन के बाद अब उनके सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व को निभाने उनकी धर्मपत्नी मनप्रीत जोशी आगे आई है। राष्ट्रप्रेम की बने मिसाल,15 अगस्त मनाएँ जैसे नया साल की परम्परा को 49 साल हो चुके है। यह परम्परा अश्विन जोशी निभाते आए थे अब वे नहीं है तो यह दायित्व उनकी पत्नी मनप्रीत जोशी ने बीड़ा के रूप में उठाया है। इस 50वें वर्ष में संस्था जन चेतना 'झंडा ऊँचा रहे अभियान' के तहत राजवाड़ा पर यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव श्री अश्विन जोशी जी की पावन स्मृति, उनके अटूट राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे लगाव को समर्पित है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह आयोजन मनप्रतीत जोशी संस्था जनचेतना अभियान का नेतृत्व करते हुए करेंगी। राजबाडा चौक पर 14 अगस्त की रात्रि 8 बजे से राष्ट्र शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




