शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस की आज भोज के साथ बैठक

नेहरू स्टेडियम नहीं देने का मुद्दा भी उठेगा

शहर और जिला कांग्रेस ने आज दोपहर से लेकर शाम तक कई बैठकों के आयोजन राजीव गांधी सर्कल स्थित एक ही परिसर के दो गार्डनों में अलग-अलग की है। अलग-अलग संगठन मोर्चा की बैठक भी होगी। अलग- अलग बैठकें होती रहेगी और बैठक में शामिल होने वाले कांग्रेसियों का भोजन भी दोपहर से लेकर शाम तक चलता रहेगा। शहर के शुभ कारज गार्डन और जिला के सोलारिस गार्डन में अलग-अलग समय, अलग-अलग संगठन की बैठक होगी। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी उषा नायडू सहित वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, सज्जन वर्मा. अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, डॉ. दौलत पटेल, शैलेष गर्ग सहित पदाधिकारी और इंदौर-उज्जैन संभाग के विधायक और विधायक के दावेदार भी मौजूद रहेंगे। आज की बैठकों में राहुल गांधी की 12 सितम्बर की छात्रों की गूंज की रणनीति तय होगी।

नेहरू स्टेडियम पर चर्चा

आज कांग्रेस बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज मुद्दे पर 8 से 12 सितम्बर तक कांग्रेस द्वारा मांगे गए नेहरू स्टेडियम नहीं देने के मुद्दे पर चर्चा होगी। कांग्रेस भाजपा और निगम भाजपा परिषद के खिलाफ रणनीति तैयार करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को बड़े रूप में उठाना चाहती है। इधर कुछ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि स्टेडियम नहीं देना नादानी है और कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना भी लिया है। कांग्रेस ने पुराने कार्यक्रमों की सूची भी बाहर निकालकर सोशल मीडिया पर जारी कर दी है, जिनमें निगम ने अनुमति भी दी थी, लेकिन वे गैर सरकारी कार्यक्रम थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें