म.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने इंदौर जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विजय बिलोनिया द्वारा भेजी गई 43 पदाधिकारियों की सूची को स्वीकृति दे दी। प्रदीप अहिरवार ने पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को भेजा, जिसकी प्रति विजय बिलोनिया को भी भेजी गई है, जिसमें बताया गया है कि जिला कांग्रेस अजा विभाग के 43 पदाधिकारियों में 9 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 22 जिला सचिव बनाए गए हैं। इन 43 पदाधिकारियों में 4 विधानसभा सांवेर, देपालपुर, आम्बेडकर नगरी महू और राऊ को शामिल किया गया है। सभी तहसील और कस्बों को भी पदाधिकारियों से जोड़ा गया है। प्रदीप अहिरवार ने जो पत्र विपिन वानखेड़े को भेजा, उसमें साफ लिखा कि नई इकाई और जिला अध्यक्ष विजय बिलोनिया आपके मार्गदर्शन में काम करेंगे। इस तरह कांग्रेस ने जिले में 43 नए पदाधिकारी खड़े किए हैं। अब देखना है कि यह किस तरह से अनुसूचित जाति के लिए काम करते हैं और संगठन को मजबूती देते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




