मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस अजा विभाग को चाहिए मजबूत लीडर

म.प्र. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश महावर कोली ने बताया कि सभी प्रकोष्ठ और विभाग को आलाकमान ने भंग कर दिया। अब नए सिरे से गठन…

म.प्र. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश महावर कोली ने बताया कि सभी प्रकोष्ठ और विभाग को आलाकमान ने भंग कर दिया। अब नए सिरे से गठन में अनुसूचित जाति विभाग को ऐसा नेतृत्व प्रदेश संयोजक का देना चाहिए जो संगठन को सम्मान दिलाए और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लेकर साथ चले और उनकी बात को सुने। कोली ने कहा कि यह विभाग लम्बे समय से कांग्रेस का सबसे मजबूत सामाजिक आधार रहा है और पुरानी निष्ठा व संघर्षशील व्यक्ति के साथ उनके योगदान को देखते हुए ही संयोजक का पद देना चाहिए और उसी आधार पर प्रदेश के सभी शहर और जिला में नियुक्तियां की जाना चाहिए, जिससे अनुसूचित जाति के समाज और समाजजन कांग्रेस से जुड़ सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें