प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने विगत दिनों सभी प्रकोष्ठ, विभाग को भंग कर दिया था। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को यथावत रखा गया था क्योंकि यह सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से संबंध रखते हैं। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की स्वीकृति से 61 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की सूची स्वीकृत की गई। 16 जिला उपाध्यक्ष, 28 महासचिव और 17 सचिव बनाए गए हैं। नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




