शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस का सम्पत्ति कर मामले में 50 करोड़ घोटाले का आरोप

झोन-2 के घोटालेबाजों पर हो अपराधिक प्रकरण -चिन्टू चौकसे

इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सीधा आरोप लगाया कि इंदौर नगर निगम के 22 जोनल कार्यालय में संपत्ति कर कम करने के नाम पर 50 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। निगम के अधिकारियों द्वारा इस घोटाले को दबाने और छुपाने का काम किया जा रहा है।

चौकसे ने इस मामले की नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को शिकायत करते हुए कहा है कि हमारे द्वारा नगर निगम के राजमोहल्ला जोनल कार्यालय क्रमांक-02 में संपत्ति कर की राशि कम करने के नाम पर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा किए गए घोटाले की शिकायत की गई थी। यह शिकायत जब नगर निगम के द्वारा जांच में ली गई तो हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई है। इस अकेले जोनल कार्यालय में 2 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। चौकसे ने कहा घोटाला निगम की जांच समिति में आने के बाद भी अधिकारी दोषियों को बचाने में लग गए हैं। केवल दो कर्मचारियों को निलंबित करना कोई कार्रवाई नहीं है। इस मामले में निगम को पुलिस थाना पहुंचकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाना चाहिए। निगम के राजस्व पर डाका डालने वाले कर्मचारियों को जेल भेजना चाहिए। चौकसे ने सीधा आरोप लगाया कि शहर के इंदौर नगर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय में खेल किया गया है। मेरी जानकारी के अनुसार इन सभी जोनल कार्यालय में मिलाकर 50 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी जोनल कार्यालय के पूरे रिकॉर्ड की जांच की जाएं। यह चेक किया जाए कि निगम के जोनल कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा कितने बकाया संपत्ति करके खाते को शून्य किया गया है। ऐसे हर मामले में गड़बड़ी को पकड़ने के साथ संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में धोखाधड़ी और सरकारी राशि के गबन का मुकदमा दर्ज कराया जाएं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें