कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने कल पत्र जारी कर एआईसीसी सचिव के रूप में 6 नए पदाधिकारी नियुक्त कर उन्हें उ.प्र. का प्रभार सौंपा। इनमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीशचंद जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी, अब्दुल हन्नान शामिल है। कुणाल चौधरी को जीतू पटवारी का करीबी माना जाता है और वे प्रदेश के काला पीपल से विधायक भी रह चुके हैं, जो 6 पुराने सचिव और उ.प्र. के प्रभार से मुक्त किए गए उनमें इंदौर के सत्यनारायण पटेल भी है। वहीं धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, तौकीर आलम भी इन पद मुक्त में शामिल है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




