सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस के 250 जिम्मेदारों को होटल में ठहराया जाएगा

दो दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण, बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद

शाम भोजन के बाद होगी। इंदौर के 9 विधानसभा प्रभारी के अलावा जो प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारी बना रखे हैं वे 9 विधानसभा प्रभारी भी मौजूद रहेंगे और इंदौर से जुड़े वे कांग्रेस नेता जो बाहर के विधानसभा प्रभारी है वे भी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी महेन्द्र जोशी को दी गई है। वहीं इस शिविर में जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उषा नायडू उद्बोधन देंगे। अलग-अलग सत्रों में यह प्रशिक्षण होगा। दोनों दिन सुबह नाश्ता, दोपहर और शाम को खाना और शाम के पहले हाई- टी का आयोजन भी होगा। कुल मिलाकर अनुशासित प्रशिक्षण शिविर करने की कोशिश कांग्रेस ने की है। रात में किसी भी कांग्रेसी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा, होटल में ही यह कांग्रेसी रूकेंगे। इस मामले में चिंटू चौकसे ने पुष्टि की है और कहा है कि करीब 250 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहेंगे, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। शहर और जिला अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े और दोनों संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, डॉ. दौलत पटेल भी मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें