सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

आयुक्त से मिलने के लिए कांग्रेसियों के पास नहीं पहुंचे फोन

केवल सोशल मीडिया पर चलाया मैसेज, वह भी रात में

राहुल गांधी के छात्रोें की गूंज आयोजन को लेकर 5 दिनों के लिए कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम नगर निगम से मांगा है। इसी मुद्दे पर निगम आयुक्त से मिलने कांग्रेसी पहुंचे हैं। कल रात 7.45 बजे से लेकर 8 बजे तक कांग्रेस के सोशल मीडिया ग्रुप पर ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों के अलावा विधानसभा प्रभारी को आमंत्रण पत्र डाला गया। कल गांधी भवन से इन्हें फोन किए जाना था, लेकिन फोन नहीं किए गए, रविवार का हवाला दिया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें