शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

मुख्यमंत्री और सांसद के बीच चर्चा का अर्थ ढूंढ रहे हैं भाजपाई

कल विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद खबर छोटे-छोटे भाजपाइयों तक पहुंची तो इस…

कल विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद खबर छोटे-छोटे भाजपाइयों तक पहुंची तो इस मुलाकात अर्थ निकालना भी शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कल उज्जैन से इंदौर पहुंचे थे और यहां से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होने के पहले शंकर लालवानी के साथ मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण मुलाकात करीब 15 मिनट तक हुई। विमानतल पर अकेले में हुई बातचीत को शहर और शहर की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों की अकेले में बातचीत हुई, इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद नहीं थे। बातचीत शहर के विकास को लेकर हुई या स्थानीय राजनीति और संगठन से जुड़े विषय पर भी चर्चा हुई। दोनों के बीच बातचीत को लेकर कोई अधिकारिक बयान भी नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि विकास कार्यों और शहर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई परियोजनाओं और जरूरतों से जुड़े विषय पर चर्चा की। खासतौर से इंदौर विमानतल के विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा बताई जा रही है। विमानतल के विस्तार को लेकर अतिरिक्त जमीन पर भी चर्चा संभव बताई गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें