सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

शहर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथपुरा के लिए निकले

कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के लिए मांगे 1 करोड़ और सरकारी नौकरी, दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण हो दर्ज, कांग्रेस आज करेगी आगे की रणनीति तय

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे आज कांग्रेसियों के साथ भागीरथपुरा के लिए निकले हैं। हाल ही में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट पर भागीरथपुरा के रहवासियों के विचार जानने के लिए कांग्रेस ने आज यह अभियान किया है। इस मुद्दे पर चिन्टू चौकसे ने कांग्रेसियों से आह्वान किया था कि वे भागीरथपुरा उनके साथ चले और आज सुबह उनके निवास पर कांग्रेसी पहुंचे। चौकसे ने कहा कि वे भागीरथपुरा में मृतकों के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वीडियो जारी कर चौकसे ने कहा कि सरकारी आंकड़ा 36 मौतों का है, जबकि ज्यादा लोग मृत हुए हैं। सरकार की जांच रिपोर्ट को भी बेबुनियाद और दबाव वाली रिपोर्ट बताया। चौकसे ने कहा कि इस मामले में क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अलावा अधिकारियों को बचाया जा रहा है। कांग्रेस अभी भी यह मांग कर रही है कि मृतकों के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, साथ ही सरकारी नौकरी भी मृतक के परिजनों को दी जाए और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस आज रविवार को सभी मृतक परिवारों के साथ बैठक भी करेगी और आगे की रणनीति भी तय करेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें