विधानसभा 3 के वार्ड 64 चितावद काकड़ के रहवासी इन दिनों पानी की समस्या से परेशान है। परेशान रहवासियों ने नर्मदा पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा और बताया कि पानी की परेशानी इतनी हो गई कि वे 3 किलोमीटर दूर से पानी ला रहे हैं। झोन 18 के अधिकारियों को संज्ञान में भी लाया गया था।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, अब सीधे- सीधे रहवासियों ने कल प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और अब चेतावनी दी कि अगर पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे। यह भी कहा कि वे रोजाना टैंकर से पानी भी डलवा रहे हैं।
ज्ञापन में रहवासियों ने मांग की कि तीन इमली बस स्टैंड से पावर नगर तक डाली गई 6 इंच की नर्मदा पाइप लाइन को आगे बढ़ाकर 8 इंच की लाइन चितावद काकड़ तक डाली जाए। दिनेश कुशवाहा, रवि यादव, प्यारेलाल सवनेर, आनंद सवनेर, हर्ष सेवनेर, महेश फूल सहित क्षेत्र के रहवासी शामिल थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


