शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू के कामकाज से इतने प्रभावित है कि वे चाहते हैं कि उषा नायडू इंदौर शहर के संगठन के लिए महीने में कम से कम शुरूआती दौर में 15 दिन दे दें, जिससे हम संगठन को बूथ स्तर पर काफी मजबूत कर सके। चिन्टू चौकसे से सिटी ब्लास्ट ने पूछा कि एक तरफ राहुल गांधी से नही मिलाने के मामले में ब्लॉक अध्यक्षों ने नाराजगी की बैठक आयोजित की थी और यहां तक कि उषा नायडू से होने वाली वर्चुअल बैठक का भी बहिष्कार किया था और तो और जो 40 कांग्रेसी राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अलग-अलग व्यवस्था देख रहे थे उनमें से ज्यादातर भी राहुल गांधी से नहीं मिल पाए थे उन्होंने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसी प्रश्न के जवाब पर चिन्टू चौकसे ने कहा कि उषा नायडू हार्ड वर्कर है और उनकी आवश्यकता अभी प्रदेश के साथ सबसे ज्यादा इंदौर को है। अगर उषा नायडू संगठन को कुछ माह 15 दिन दे दें तो संगठन काफी मजबूत हो जाएगा। अगले साल नगर निगम चुनाव है और 2028 में विधानसभा चुनाव है तब तक हम संगठन को हर ब्लॉक के हर वार्ड और हर बूथ पर मजबूती दे देंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




