सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

सिंधी समाजजनों को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल सम्बोधित सिंधु कला केन्द्र के लिए भूमिपूजन में मंत्री सांसद और विधायक-पार्षद रहे मौजूद

सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक की संकल्पना पर आधारित मध्यप्रदेश के प्रथम सिंधु कला केंद्र, इंदौर का भूमिपूजन समारोह कल आयोजित किया गया। आयोजन से सांसद शंकर लालवानी जुड़े हैं।…

सिंधी समाजजनों को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल सम्बोधित सिंधु कला केन्द्र के लिए भूमिपूजन में मंत्री सांसद और विधायक-पार्षद रहे मौजूद

सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक की संकल्पना पर आधारित मध्यप्रदेश के प्रथम सिंधु कला केंद्र, इंदौर का भूमिपूजन समारोह कल आयोजित किया गया। आयोजन से सांसद शंकर लालवानी जुड़े हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाजजनों के बीच वर्चुअल उद्बोधन भी दिया। सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद कविता पाटीदार, विधायक मालिनी गौड़, पार्षद कंचन गिदवानी के अलावा दिलीप लखी, डॉ. संतोष वाधवानी, गिरिश मतलानी, ईश्वर जमनानी, जय ककवानी, चन्द्रकुमार मखीजा, अंजू मखीजा, विशाल गिदवानी, हरीश मीरचंदानी, अनिल संतवाणी, अजय शिवानी, प्रकाश लालवानी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें