वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे ने बताया कि मिले बंद हो चुकी है, फिर भी झांकी की परम्परा आज भी दिक्कतों के बावजूद जारी है। मिलों की झांकी बनाने वाले कर्ताधर्ता, संचालक आर्थिक परेशानी के बावजूद काम कर झांकियां निकाल रहे हैं। इसी गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने कुल 1 लाख की आर्थिक सहायता के अन्तर्गत अलग-अलग समितियों को 25-25 हजार रु. की आर्थिक सहायता सज्जनसिंह वर्मा, राजेश चौकसे, अमित चौरसिया, राजेन्द्र मालवीय, भरत जिनवाल, लच्छू मिमरोट सहित अन्य की मौजूदगी में प्रदान की। इस दौरान मिल समितियों के कैलाश कुशवाह, हरनामसिंह धारीवाल, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मीनारायण पाठक, देवीसिंह सेंगर, गुड्डू ठाकुर, स्वदेशी मिल से कन्हैयालाल मरमट, चंपालाल शर्मा, हुकुमचंद मिल से नरेंद्र श्रीवंश, किशनलाल बोकरे मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




