और सम्भागायुक्त रहेंगे मौजूद
न.प्र.)। मीडिया वाला द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. स्वाति तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक ‘पिता मेरे स्मृति में’ का विमोचन समारोह आज शाम 4:30 बजे एबी रोड स्थित होटल श्री माया रेजिडेंसी में आयोजित किया जाएगा। अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सम्भागायुक्त भास्कर लाक्षाकार, राकेश श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। विमोचन समारोह में सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन एवं साहित्यकार डॉ. अपूर्व पौराणिक पिता के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




