मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

बोहरा समाज से जुड़े कांग्रेस नेता सेठजीवाला का दिन भर चलता रहा इस्तकबाल

बोहरा समाज से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के स्थाई आमंत्रित सदस्य मजहर हुसैन सेठजीवाला का जन्मदिन कल दिन भर मनता रहा, निवास के अलावा कार्यालय पर भी चाहने…

बोहरा समाज से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के स्थाई आमंत्रित सदस्य मजहर हुसैन सेठजीवाला का जन्मदिन कल दिन भर मनता रहा, निवास के अलावा कार्यालय पर भी चाहने वाले पहुंचते रहे। कल दिन भर में एक दर्जन से अधिक केक काटे गए और फूलमालाओं से इस्तकबाल भी होता रहा। मिठाई का वितरण भी हुआ और निवास व जौहर मानपुरवाला, बुरहानुद्दीन शकरूवाला, हैदर सेठजीवाला, अकिल सेठजीवाला, फिरोज साइकलवाला, आमिरभाई जावरावाला, निखिल खांडविलकर, अली मोहम्मद रतलामवाला, हकीम बैगवाला, अबुजर महरिम, अलमदार बैगवाला, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, एक्सेस बैंक मैनेजर और स्टाफ सहित अन्य स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे, सैकड़ों लोगों ने फोन पर भी बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें