सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस ने दिया हर वार्ड से 2 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य

शहर कांग्रेस ने कल प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई। खजराना ब्लॉक के…

शहर कांग्रेस ने कल प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई। खजराना ब्लॉक के गोलू पठान पहले की बैठक में भी नहीं आए थे और कल भी नहीं पहुंचे तो चर्चा बनी। कुछ ने कहा कि वे महंगाई के प्रदर्शन से भी नदारद थे। ब्लॉक की मीटिंग में एक ब्लॉक अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात की बात कही तो सहप्रभारी उषा नायडू का लहजा नाराजगी का था और यहां तक कहा कि तुम इंदौर वाले काम करने से ज्यादा दिखावा ज्यादा करते हो। तुम लोगों की प्रतिष्ठा पहले ही ठीक नहीं है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उनके अधीन आने वाले वार्डों में कल मंगलवार से गुरुवार तक तीन दिनों में 2 हजार से ज्यादा का लक्ष्य पूरा किया जाए। यह लक्ष्य प्रारंभिक है इसे बाद में बढ़ाया जाएगा। कल रात तक 75 हजार रजिस्ट्रेशन हो जाने की बात भी चिन्टू चौकसे ने बताई। चौकसे ने यह भी कहा कि हम लाखों में रजिस्ट्रेशन कराने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इधर कांग्रेस ने 85 वार्डों में 1 लाख 70 हजार का लक्ष्य तीन दिनों में दिया है और उधर कल बैठक में भाराछासं और युवक कांग्रेस को भी छात्रावास और कॉलेजों की जिम्मेदारी लक्ष्य के साथ तय की गई।

उल्लेखनीय है कि कल ही कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल चिन्टू चौकसे, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, दीपू यादव, अमन बजाज, शैलेष गर्ग रविवार होने के बावजूद कलेक्टर शिवम वर्मा से रेसीडेंसी पर मिला था और तीन जगह विश्वविद्यालय कैम्पस ग्राउण्ड और शासकीय आर्ट्स एंड

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें