प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा और सुशासन को लेकर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजवाड़ा पर सेवा स्मरण कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला की उपस्थिति में संगीतमय नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 साल बेमिसाल 25 साल लाजवाब की जानकारी आमजन को दी गयी।
जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को स्मरण करवाने के लिए संगीतमय नाट्य कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान भूपेन्द्रसिंह केशरी, नितिन शर्मा, कंचन गिदवानी, सचिन बंसल, वरुण पाल, कमल आहूजा, चंदूराव शिंदे, ंरितेश शर्मा, सुखविंदर मन्नी भाटिया, विशाल गिदवानी, दीपेश पचोरी, गोविंद पंवार, सौरभ खंडेलवाल, दिनेश वर्मा, नितेश खांडेकर, राजीव जैन, रजनीश वर्मा, अरुण पेंढारकर, शिवानी अडसपुरकर, बंटी वर्मा, आशीष शर्मा, पवन पंवार, दीपक बागवान सहित अन्य उपस्थित थें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




