सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा की महिलाएं आज शाम जलाएंगी पुतला

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देश के बाद आज पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की…

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के निर्देश के बाद आज पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप के बाद आज शाम 4 बजे राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला जलाया जाएगा। मोर्चा की श्रेष्ठा जोशी और माधुरी जायसवाल ने बताया कि दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर कथित यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय द्वारा जांच के घटनाक्रम एवं कॉंग्रेस पार्टी द्वारा उचित कार्यवाही नहीं करने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3