सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपाई हर बूथ से निकालेंगे कल बाइक रैली

मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री होंगे प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवाओं को लेकर भाजपा सेवा संकल्प अभियान…

मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री होंगे प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवाओं को लेकर भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत कल सेवा ज्योति संकल्प यात्रा हर बूथ से निकालेगी। हर बाइक पर भाजपाइयों के साथ लाभार्थियों को लेकर विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड की रैली पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी शामिल होंगे। आयोजन की जिम्मेदारी रमेश मेंदोला, सौगात मिश्रा, निखिल सोनी, भूपेन्द्र चौहान, भरत खस, सचिन बंसल, मुकेश मंगल को दी गई है और एकत्रीकरण के बाद सभी कार्यकर्ता मशाल ज्योति, भाजपा ध्वज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने वाली तख्ती लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन भी सुन सकेंगे। कार्यक्रम स्थल प्रतिमा के समीप बड़ी मशाल भी लगाई जा रही है, जो आज शाम तक लग जाएगी, जिसका शुभारंभ भी कल होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें